मध्य प्रदेश भाजपा चुनाव समन्वय समिति के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली में एम्स में भर्ती कराया गया है।
आज सुबह उन्हें कुछ बैचेनी महसूस हई थी इसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स ले जाया गया। जांच के बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया। यहां उन्हें व्हीआईपी मेडिसन वार्ड में एडमिट किया गया है। फिलहाल एम्स प्रबंधन ने उनके स्वास्थ्य के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। इधर ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री के पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि उन्हें रात से हल्की बैचेनी हो रही थी। सुबह बुखार सा लगा। डॉक्टरों ने वायरल बताया है। वे अभी तीन-चार दिन एडमिट रहेंगे।