प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को संयुक्त राष्ट्र संघ के पर्यावरण के क्षेत्र में दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान ‘चैंपियन ऑफ द अर्थ’ से सम्मानित किया गया। प्रवासी भारतीय केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने उन्हें यह पुरस्कार दिया है। वह इस पुरस्कार को देने के लिए विशेष रूप से भारत आए है। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण बचाने के क्षेत्र में भारत के किए जा रहे कामों की सराहना की। पीएम मोदी को इस पुरस्कार को देने की घोषणा 26 सिंतबर को की गई थी। उन्हें यह पुरस्कार फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ संयुक्त रूप से दिया गया है।संयुक्त राष्ट्र ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘चैंपियंस ऑफ अर्थ’ के खिताब से किया सम्मानित