पुणे: पतंग के मांझे से रविवार को एक महिला डॉक्टर का गला काटने के बाद देर शाम उन्होंने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। वे पुणे से भोसरी जा रही थी तभी मांझे से उनका गला कट गया। पिछले 8 महीने में मांझे से गला कटने की यह दूसरी घटना है।
घटना कसारवाड़ी के नाशिक फटा फ्लाईओवर के ऊपर की है। इसमें पिंपरी की रहने वाली 42 वर्षीय कृपाली निकम नाम की महिला डॉक्टर की मौत हुई है। वे आयुर्वैदिक प्रैक्टिस करती थीं। उनकी शादी नहीं हुई थी। इस मामले में पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ की एफआईआर दर्ज करवाई है।
इससे पहले फरवरी महीने में एक मीडिया हाउस के लिए काम करने वाली सुवर्णा मुजुमदार की मांझे की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वे ऑफिस से घर आ रही थीं तभी यह हादसा हुआ था। देशभर चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगी हुई है |