भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर लगे आरोपों की जांच की जाएगी। अकबर पर यौन उत्पीड़न के अब तक 10 आरोप लग चुके हैं। शाह ने कहा, ‘‘देखना पड़ेगा कि ये सच है या गलत। हम निश्चित ही इस पर गौर करेंगे। हमें (अकबर के खिलाफ) हुए पोस्ट और पोस्ट करने वाले लोगों की सत्यता जांचनी होगी। आप मेरे नाम से भी कुछ भी पोस्ट कर सकते हैं। लेकिन हम इस पर जरूर सोचेंगे।’’ इस बीच, अभिनेता आलोक नाथ ने ‘तारा’ सीरियल की प्रोड्यूसर रहीं विन्ता नंदा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। विन्ता का आरोप था कि एक आलोक नाथ ने उनके साथ दुष्कर्म किया था।