छत्तीसगढ़ कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर कश्मीर के बिना भारत का नक्शा शेयर करने पर भाजपा के निशाने पर आ गई। भाजपा ने कांग्रेस पर भारत की अखंडता के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ केस दर्ज कराया। उधर, कांग्रेस ने अपने ट्वीट को लेकर माफी मांगी और ट्वीट डिलीट कर दिया।
छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “क्या कांग्रेस कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा मानती है, जो भारत के नक्शे से कश्मीर को गायब कर दिया। सिर्फ ट्वीट डिलीट करने से अपराध नहीं छुप जाएगा।”