- देश

बॉलीवुड के महानायक की दशहरा सौगात, UP के 850 किसानों का कर्ज चुकाएंगे

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दशहरे के मौके पर उत्तर प्रदेश के 850 किसानों का 5.5 करोड़ का कर्ज चुकाने की घोषणा की है। इसके लिए वह 5.5 करोड़ रुपये खर्च करेंगे। वह जिन किसानों की मदद करेंगे, उनकी पहचान कर ली गई है।

अमिताभ की यह दरियादिली देश में मिसाल बनेगी। अमिताभ ने शुक्रवार को अपने ब्लॉग के जरिए किसानों के कर्ज चुकाने के फैसले की जानकारी दी। 76 साल के अभिनेता ने लिखा, यूपी  के 850 किसानों की पहचान कर ली गई है। इसके लिए संबंधित बैंक से बात कर ली गई है।

अमिताभ ने देश के लिए जान न्योछावर करने वाले शहीदों के 44 परिवारों को हाल ही में सरकारी एजेंसियों के जरिये आर्थिक मदद की थी। बिग बी ने ब्लॉग में लिखा कि वह ‘संतोषषजनक अनुभव’ रहा था। महाराष्ट्र के इन परिवारों को यह छोटी-सी मदद थी। देश के अन्य हिस्सों के लोगों की भी मदद की जाएगी। बिग बी ने बताया कि 350 किसान जो कर्ज नहीं चुका पा रहे थे, उनके कर्ज चुकाए जा चुके हैं, ताकि उन्हें खुदकुशी करने से रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *