- देश

भाजपा सांसद भोला सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रधानमंत्री

बेगूसराय से भाजपा सांसद भोला सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 82 साल के थे। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। श्रदांजलि देने प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह दिल्ली स्थित उनके घर पहुंचे। उन्होंने सिंह के परिवार वालों से मिलकर सांत्वना दी।

भोला सिंह के पार्थिव शरीर को विमान से पटना लाया गया। यहां से पार्थिव शरीर को बिहार विधानसभा ले जाया गया। पार्थिव शरीर को भाजपा के पार्टी ऑफिस में रखा जाएगा, जहां लोग उन्हें अंतिम विदाई दे सकेंगे। इसके बाद शव को बेगूसराय ले जाया जाएगा। यहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा|

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोला सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि भोला सिंह राजनीति में शुचिता और सरल हृदय के लिए जाने जाते थे। सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरूचि थी। वे अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को अपूर्णीय क्षति हुई है।

भोला सिंह लेफ्ट के समर्थन से पहली बार 1967 में बेगूसराय से निर्दलीय विधायक चुने गए थे। वह 8 बार बेगूसराय से विधायक चुने गए। 2009 में नवादा और 2014 में बेगूसराय से सांसद बने। वह बिहार के शिक्षा मंत्री और विधान सभा के उपाध्यक्ष भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *