- प्रदेश

CM रमन सिंह ने छुए सीएम योगी आदित्यनाथ के पांव

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव विधानसभा सीट पर मंगलवार को नामांकन भरने से पहले मुख्यमंत्री रमन सिंह और उनके बेटे अभिषेक सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इससे पहले योगी रमन सिंह के घर भी गए जहां उनका स्वागत किया गया। रमन सिंह की पत्नी और बेटे ने उनसे आशीर्वाद लिया | नामांकन भरने के दौरान रमन ने कहा कि, राजनांदगांव और प्रदेश की जनता का प्यार भाजपा को हमेशा मिलता रहा है और आगे भी मिलेगा| हम मिशन 65 का टारगेट पूरा करने में सफल होंगे| यह चुनाव पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है|

मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। सुबह 11 बजे म्यूनिसिपल कार्पोरेशन स्कूल प्रांगण में एक सभा हुई, जिसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने संबोधित किया। इसके बाद सभी नेता रैली निकाल कर जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और यहां  रमन सिंह ने अपना नामांकन दाखिल करने से पहले योगी आदित्यनाथ का

राजनांदगांव से कांग्रेस की प्रत्याशी करुणा शुक्ला के बारे में रमन सिंह ने कहा कि यदि करुणा शुक्ला उनके खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं तो इसमें कोई समस्या नहीं है| छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के चुनाव के लिए नामांकन भरने का आज अंतिम दिन है| मतदान 12 नवंबर को होंगे और मतगणना 11 दिसंबर को होगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *