ओडिशा: भारत ने रात में अग्नि-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया है| यह परमाणु बमों को भी गिराने में सक्षम है| इसकी मारक क्षमता काफी अधिक है और सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय करके दुश्मनों को तबाह कर सकती है|
स्वदेश निर्मित अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक रात्रि परीक्षण ओडिशा में मंगलवार को किया गया| यह मिसाइल 700 किलोमीटर की दूरी तक के लक्ष्य को भेद सकती है| सूत्रों ने परीक्षण को सफल बताते हुए कहा कि परीक्षण के दौरान सभी लक्ष्यों को हासिल कर लिया गया|
अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का भी भारत सफल परीक्षण कर चुका है| रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा निर्मित अग्नि-5, अग्नि मिसाइल श्रृंखला का सबसे उन्नत संस्करण है|