भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के बीच शह-मात का खेल चल रहा है। इस खेल में कांग्रेस ने आज बड़ा दांव चल दिया है। दिल्ली में पीसीसी चीफ कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया की मौजूदगी में सीएम शिवराज सिंह के साले संजय सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। खुद कमलनाथ ने इसका औपचारिक ऐलान किया।
कांग्रेस में शामिल हुए सीएम शिवराज सिंह के साले संजय सिंह ने कहा कि, प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। भाजपा में नामदारों को उतारा जा रहा है, वहीं नामदारों को मौका नहीं दिया जा रहा है। पार्टी में वंशवाद फल-फूल रहा है।