- प्रदेश, स्थानीय

राजपुर से भाजपा प्रत्याशी देवी सिंह पटेल का दिल का दौरा पड़ने से निधन

भोपाल: चुनाव से पहले भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। मध्यप्रदेश के राजपुर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी कैंडिडेट देवी सिंह पटेल का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक उन्हें सोमवार तड़के सुबह दिल का दौरा आया जिसके बाद उनका घर पर ही निधन हो गया। बताया जा रहा है कि जब वे सो रहे थे उसी समय उनके सीने में अचानक तेज दर्द हुआ था। उनके निधन की खबर से पूरे जिले में शोक है।

देवी सिंह पटेल उमा भारती सरकार में राज्यमंत्री और चार बार विधायक थे। देवी सिंह पटेल तीन बार अंजड़ से विधायक रहे, वहीं परिसीमन के बाद राजपुर विधानसभा सीट से देवी सिंह पटेल 2008 में चुनाव जीते थे और 2013 में कांग्रेस को बड़े नेता बाला बच्चन से चुनाव हार गए थे।
देवी सिंह पटेल को इस बार पार्टी ने फिर उनको राजपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। ऐसे में इस वीआईपी सीट पर पार्टी उम्मीदवार को आकस्मिक निधन से भाजपा को बड़ा झटका लगा है। ऐसे में अब देखना होगा कि पार्टी उनके घर से ही किसी को टिकट देकर दांव लगाती है या परिवार से बाहर के किसी को उम्मीदवार बनाती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *