भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार देर रात 13 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इनमें भोपाल मध्य से आरिफ मसूद को टिकट दिया गया है, वे इसी सीट से पिछला चुनाव लड़े थे और हार गए थे। इसमें गोविंदपुरा सीट पर उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। कांग्रेस ने पहली सूची में 155 और दूसरी सूची में 16 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था। इस तरह पार्टी अब तक 184 नाम तय कर चुकी है।
मसूद के नाम का समर्थन कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी ने किया। दिग्विजय और ज्योतिरादित्य सिंधिया के विरोध के बाद भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने उनकी बात मान ली। आज जारी सूची में बमौरी से विधायक महेंद्र सिहं सिसोदिया का टिकट भी घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा मैहर से सिंधिया और अजय सिंह की पसंद पर श्रीकांत चतुर्वेदी को टिकट दिया गया है।
राज्य में 28 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 11 दिसंबर को परिणाम आएंगे।