- विदेश

शिकागो के अस्पताल में गोलीबारी, बंदूकधारी समेत चार की मौत

अमेरिका: शिकागो शहर के एक अस्पताल में सोमवार को एक बंदूकधारी ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इस हमले में बंदूकधारी सहित चार लोगों की मौत हो गई है। मरने वालो में एक डॉक्टर, अस्पताल का कर्मी और पुलिसकर्मी शामिल हैं। इस हमले में अस्पताल का एक स्टाफ भी घायल हो गया है। घटना दक्षिणी शिकागो शहर के मर्सी अस्पताल की है।

पुलिस का कहना है कि बंदूकधारी ने जिस डॉक्टर को गोली मारी वह उसे जानता था। अस्पताल में मौजूद लोगों का कहना है कि जब उन्होंने गोली आवाज सुनी तो वह काफी डर गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *