- खेल

टोक्यो में स्वर्ण जीतना ही लक्ष्य : मैरीकॉम

नई दिल्ली: छह बार की वर्ल्ड चैम्पियन मुक्केबाज मैरीकॉम का अगला लक्ष्य ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है। मैरीकॉम ने कहा, टोक्यो ओलिंपिक में स्वर्ण जीतना ही मेरा लक्ष्य है। उसके लिए दोगुनी मेहनत कर रही हूं। 36 साल की इस बॉक्सर ने पिछले सप्ताह वर्ल्ड चैम्पियशिप में स्वर्ण जीता था। उनके नाम इस टूर्नामेंट में कुल छह स्वर्ण हैं। वे ऐसा करने वाली दुनिया की इकलौती महिला हैं।

मैरीकॉम ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहां उन्होंने कहा, मेरे पास एक ओलिपिंक पदक है, लेकिन स्वर्ण जीतना मेरा सपना है। वर्ल्ड चैम्पियशिप जीतने पर बहुत खुश हूं। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है।

मैरीकॉम के साथ कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी भी थीं। उन्होंने मैरीकॉम को राष्ट्रीय धरोहर बताया और कहा, मैरीकॉम ने छह विश्व खिताब जीते हैं। हमें खुशी है कि उन्होंने यहां उपस्थित बच्चों को खेल में निष्पक्षता और खेल भावना को बनाए रखने की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *