भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बेटियों का जन्म लगातर कम हो रहा है। 2016 में जन्म लेने वाले 1000 बच्चों में जहां 923 बेटियां होती थीं, वहीं अब यह संख्या सिमटकर 880 रह गई है। यानी लड़कों की तुलना में यहां प्रति हजार 120 बेटियां कम जन्म ले रही हैं।
यह खुलासा है कि नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के हेल्थ बुलेटिन का एनएचएम के आंकड़े बताते हैं कि अप्रैल से सितंबर 2018 के बीच भोपाल में कुल 23,398 बच्चों ने जन्म लिया। जन्म लेने वाले बच्चों में 12,446 लड़के एवं 10,952 बेटियां हैं। इस दौरान लड़कों की तुलना में 1 हजार 494 बेटियां कम जन्मीं।
यानी प्रति 1000लड़कों पर 120 बेटियां कम हैं। वहीं दूसरी तरफ छह माह में मध्यप्रदेश में 6,59,186 बच्चों का जन्म हुआ। इनमें 3,41,724 लड़के और 3,17,462 बेटियां हैं। इस हिसाब से प्रदेश का चाइल्ड सेक्स रेशियो 929 है।