आइजोल: मिजोरम विधानसभा की सभी 40 सीटों के रुझान आ गए हैं। स्थिति साफ हो गई है कि MNF जबरदस्त बहुमत के साथ सरकार बना रही है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री पी. ललथनहवला चंफाई साउथ सीट से चुनाव हार गए हैं। वह दो सीटों से चुनाव लड़ रहे थे। MNF 29सीटों पर आगे है। कांग्रेस 06 सीटों पर ही आगे चल रही है। बीजेपी ने भी 3 सीटों पर बढ़त बना रखी है। MNF बहुमत के जादुई आंकड़े को पार कर गई है। मिजोरम में अब तक दो ही मुख्यमंंत्री हुए हैं।