जयपुर: राजस्थान विधानसभा की 199 सीटों पर मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस 103 और भाजपा 67 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य को 22 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। झालरापाटन से वसुंधरा राजे की जीत, टोंक से सचिन पायलट आगे|
राज्य में इस बार कांग्रेस की तरफ से सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सीएम कैंडिडेट माने जा रहे हैं। दोनों ही इस बार चुनाव मैदान में थे। इनके अलावा कांग्रेस से रमेश डूडी के नाम की भी चर्चा है।
राजस्थान की 199 सीटों पर इस बार 74.08% मतदान हुआ था। राज्य में पिछली बार (75.67%) से 1.52% कम वोटिंग हुई। राज्य के 7 एग्जिट पोल्स में कांग्रेस को आगे दिखाया गया था। सिर्फ एक एग्जिट पोल में भाजपा के आगे रहने का अनुमान लगाया गया था।