- प्रदेश

छत्तीसगढ: बघेल सरकार में 11 मंत्रियों ने ली शपथ

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने आज अपना पहला कैबिनेट विस्तार किया। 9 विधायकों को राजधानी रायपुर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल में मंत्रियों के 13 पद रिक्त हैं। जिसमें से आज केवल 9 विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। बीते सोमवार को भूपेश बघेल ने टीएम सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू के साथ शपथ ली थी।

विधायकों को आज मंत्री बनाया गया है उनके नाम हैं

रवींद्र चौबे- ब्राह्मण वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके अलावा वह वरिष्ठ मंत्री और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं।

प्रेमसाय सिंह टेकाम- सरगुजा का प्रतिनिधित्व करने वाले टेकाम पूर्व में मंत्री रहे हैं।

मोहम्मद अकबर- अजित जोगी सरकार में मंत्री रहे अकबर एकमात्र अल्पसंख्यक नेता हैं। उनके नाम सर्वाधिक वोटों से जीत का रिकॉर्ड है।

कवासी लखमा- बस्तर से चार बार विधायक चुने गए लखमा आदिवासियों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

शिव डहरिया- वर्तमान में राज्य कांग्रेस इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष सतनामी समाज के नेता हैं। अपनी सीट बदलकर वह इस बार आरंग से विधायक बने हैं।

अनिला भेड़िया- दूसरी बार विधायक बनीं भेड़िया महिला और आदिवासी वर्ग का प्रतिनिधित्व करती हैं।

जयसिंह अग्रवाल- तीसरी बार विधायक बने अग्रवाल कोरबा जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्हें टीएस सिंहदेव का करीबी माना जाता है।

गुरु रुद्र कुमार-  सतनामी समाज के गुरु परिवार से ताल्लुक रखने वाले रुद्र दूसरी बार विधायक बने हैं।

उमेश पटेल- खरसिया से दूसरी बार विधायक बने उमेश पटेल आईएएस से नेता बने हैं। उनके पिता स्वर्गीय नंदकुमार पटेल नक्सली हमले में मारे गए थे। वह ओपी चौधरी को हराकर विधायक बने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *