मध्यप्रदेश/भोपाल: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक जमावट शुरू कर दी। मप्र का चुनाव प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह और सह प्रभारी सतीश उपाध्याय को बनाया गया है। इसके साथ ही 18 राज्यों में प्रभारियों व सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। मप्र से सांसद व केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत को उत्तराखंड का प्रभारी और मप्र के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी बनाया है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव 2019 की दृष्टि से विभिन्न प्रदेशों के लिए लोकसभा प्रभारी/सह प्रभारी नियुक्त किए। pic.twitter.com/Og7pvXvtvM
— BJP (@BJP4India) December 26, 2018
विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रभारी बनाए गए धर्मेंद्र प्रधान की जगह ये नेता काम करेंगे। प्रधान ओडीशा के विधानसभा चुनाव में सक्रिय रहेंगे। सतीश उपाध्याय दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं और मप्र के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें सागर संभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। स्वतंत्र देव उत्तरप्रदेश की योगी सरकार में मंत्री हैं।