भोपाल: राजधानी समेत पूरा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। शुक्रवार को भोपाल में दिसंबर में ठंड का 35 साल का रिकॉर्ड टूट गया। रात का तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5.7 डिग्री कम था।
इससे पहले 29 दिसंबर 1983 को रात का तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया था। राजधानी में दिसंबर में अभी तक का सबसे कम तापमान 52 साल पहले 11 दिसंबर 1966 को 3.1 डिग्री दर्ज किया गया था। शहर में पिछले 48 घंटे में रात के तापमान में 7.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।