- विदेश, स्थानीय

मध्य प्रदेश में सर्दी का कहर शुरू, 14 जिलों में पाला पड़ने का अलर्ट

भोपाल: प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड के तेवर और तीखे होने जा रहे हैं। उत्तर से आ रहीं बर्फीली हवाओं से भोपाल समेत पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों मे शीतलहर और 14 जिलों में पाला पड़ने का अलर्ट जारी किया है। वहीं 19 से ज्यादा शहरों में रात का तापमान चार डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

बीते 24 घंटों में प्रदेश में सबसे कम तापमान 1.0 डिग्री उमरिया और खजुराहों में दर्ज हुआ। नरसिंहपुर में कोल्ड डे रहा यहां रविवार को अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री रहा। वहीं भोपाल में अधिकतम तापमान 22.6 और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश में कुछ दिन मौसम का मिजात ऐसा ही रहेगा। रविवार की रात राजगढ़, देवास, शाजापुर, रतलाम, उज्जैन, उमरिया, मंडला बालाघाट, सिवनी, छतरपुर, दमोह, ग्वालियर, दतिया एवं होशंगाबाद जिलों में पाला पड़ सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *