मध्यप्रदेश/भोपाल: माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा-9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। कक्षा-9 के पेपर 2 से 26 फरवरी तक चलेंगे। कक्षा 11 के पेपर 1 से 28 फरवरी तक चलेंगे। दोनों ही परीक्षाओं का समय सुबह 9 से 12 बजे तक रहेगा। 1 मार्च से कक्षा 10 और 12 की बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी। 11वीं के वार्षिक प्रैक्टिकल 25, 26 और 27 फरवरी को होंगे। स्कूलों में इसकी जानकारी भेज दी गई है। इसी के साथ ही विद्यार्थियों को भी वार्षिक परीक्षा के बारे में बता दिया गया है। करीब 50 हजार से अधिक विद्यार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होंगे।