- देश

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

नई दिल्ली.  दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ऐसा कहा जा रहा है कि पार्टी उन्हें केंद्र की राजनीति में नई भूमिका दे सकती है।पार्टी ने माकन का इस्तीफा मंजूर किया है या नहीं? इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली कांग्रेस पार्टी प्रभारी पीसी चाको और माकन ने गुरुवार शाम को राहुल गांधी से मुलाकात की। इनके मुताबिक, राहुल ने माकन का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

माकन के इस्तीफे की खबर इससे पहले सितंबर में आई थी। उस वक्त स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया गया था। हालांकि, बाद में कांग्रेस ने उनके इस्तीफे देने की खबर से इनकार कर दिया था। इस बार भी इस्तीफा देने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि इस्तीफे के बाद माकन ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *