मध्यप्रदेश/भोपाल: राजाभोज एयरपोर्ट से नई उड़ानों का दौर शनिवार से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री कलमनाथ ने सुबह भोपाल से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट को फ्लेग ऑफ कर रवाना किया। इस अवसर पर एयरपोर्ट डायरेक्टर अनिल विक्रम सिंह, सांसद आलोक संजर और विधायक रामेश्वर शर्मा के अलावा प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद थे।
शनिवार से शुरू हुई इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6ई7226 सुबह 7:15 बजे हैदराबाद से उड़ान भरने के बाद करीब 9 बजे भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इस दौरान वॉटर सैल्यूट से इसका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 9:30 बजे फ्लेग ऑफ कर फ्लाइट 6ई7227 को हैदराबाद के लिए रवाना किया। खास बात यह है कि सीधी फ्लाइट होने के कारण भोपाल से हैदराबाद का सफर 1 घंटा 50 मिनट में पूरा हो सकेगा। इसके बाद इंडिगाे की भोपाल से एक और फ्लाइट 1 मार्च को बेंगलुरू के लिए शुरू होगी