एडिलेड: भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 7 रन चाहिए थे और इस ओवर की पहली ही गेंद पर धोनी ने छक्का जड़ दिया और फिर एक रन लेकर भारत को 6 विकेट से जीत दिला दी.
इसके साथ ही उसने तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर की। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 50 ओवर में 9 विकेट पर 298 रन बनाए। भारत ने 49.2 ओवर में 4 विकेट पर 299 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। महेंद्र सिंह धोनी 55 और दिनेश कार्तिक 25 रन बनाकर नॉट आउट रहे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए शॉन मार्श ने सबसे ज्यादा 131 रन बनाए। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने चार और मोहम्मद शमी ने तीन विकेट लिए।
A last over thriller in Adelaide. #TeamIndia clinch the 2nd ODI by 6 wickets courtesy winning touches from @imVkohli @msdhoni & @DineshKarthik. 1-1 🇮🇳🇮🇳 #AUSvIND pic.twitter.com/aMI0q5Bhaj
— BCCI (@BCCI) January 15, 2019
💯😎#KingKohli brings up his 39th ODI century 👏👏#AUSvIND pic.twitter.com/pDPx1vXMtH
— BCCI (@BCCI) January 15, 2019
इस मैच में टीम इंडिया के लिए कप्तान विराट कोहली ने 104 रन की पारी खेली। वे मैन ऑफ द मैच चुने गए। यह उनका 39वां शतक है। लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 24वीं बार शतक लगाया। वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भारतीय कप्तान ने पांच साल नौ महीने बाद शतक लगाया। वे बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने दूसरे भारतीय हैं। उनसे धोनी बतौर कप्तान दो बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगा चुके हैं।
कोहली बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने दूसरे भारतीय हैं। विराट अब विश्व रिकॉर्डधारी सचिन तेंडुलकर के 49 शतक से 10 शतक पीछे हैं।
विराट ने 39वां वनडे शतक 210वीं पारी में लगाया। सचिन ने 350वीं पारी में अपना 39वां वनडे शतक लगाया था। विराट का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह 64वां शतक है। वे क्रिकेट तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने श्रीलंका के कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा। संगकारा के 63 शतक हैं। इस मामले में 100 शतकों के साथ सचिन तेंडुलकर शीर्ष पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग 71 शतक के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
कोहली 44वें ओवर में जे. रिचर्डसन की गेंद पर आउट हुए। मैक्सवेल ने बाउंड्री के नजदीका उनका कैच पकड़ा। कोहली ने धोनी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की।
HUGE.#AUSvIND pic.twitter.com/fy6PtGy7HU
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 15, 2019
पहले वनडे में अर्धशतक लगाने वाले ख्वाजा इस मैच में कोई कमाल नहीं कर सके। 23 गेंद की पारी में 21 रन बनाकर वे पवेलियन लौट गए। 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर रविंद्र जडेजा ने उन्हें डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट कर दिया।
This is a grouse piece of fielding.#AUSvIND | @bet365_aus pic.twitter.com/FyxkFy62Pg
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 15, 2019