भोपाल: राज्य सरकार ने देर रात 31 सीनियर आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। कृषि उत्पादन आयुक्त और 1984 बैच के आईएएस अधिकारी पीसी मीणा को प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (व्यापमं) का अध्यक्ष बनाया है, जबकि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव और 1985 बैच के अधिकारी इकबाल सिंह बैंस को राज्य सरकार ने माध्यमिक शिक्षा मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया।
नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) में उपाध्यक्ष रजनीश वैश का तबादला भी आदिवासी अनुसंधान संस्थान में कर दिया गया। वे भाजपा सरकार में 2008 से इन पदों पर चले आ रहे थे। पहली बार भोपाल कमिश्नर पद की कमान महिला आईएएस अधिकारी व आईजी पंजीयक रहीं कल्पना श्रीवास्तव को सौंपी गई है। इस फेरबदल को मुख्य सचिव एसआर मोहंती की नई टीम से जोड़कर देखा जा रहा है।
मोहंती के मुख्य सचिव बनने के बाद इस पद की दौड़ में रहे 1985 बैच के अधिकारी और जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव राधेश्याम जुलानिया ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आवेदन कर दिया। इकबाल सिंह वल्लभ भवन से बाहर हो गए और रजनीश वैश्य को ट्राइबल रिसर्च की जगह भेज दिया गया।
इस समय वरिष्ठ अधिकारियों में 1983 बैच के मनोज कुमार गोयल रेवेन्यू बोर्ड में और 1984 बैच के एपी श्रीवास्तव प्रशासन अकादमी में पदस्थ हैं। 1984 बैच के पीसी मीणा भी मंत्रालय से बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ और मुख्य सचिव मोहंती की सूची फाइनल होने से पहले शाम को फिर बातचीत हुई।
इसके पहले कमलनाथ की दिग्विजय सिंह से भी चर्चा हुई, जिसे इसी फेरबदल से जोड़कर देखा जा रहा है। बहरहाल, राज्य सरकार ने मंगलवार को बड़ा एवं बहुप्रतीक्षित बदलाव किया। प्रमुख सचिव अजीत केसरी की सहकारिता विभाग में वापसी हुई है। वर्तमान प्रमुख सचिव सहकारिता केसी गुप्ता को लघु उद्योग निगम में एमडी बनाकर भेजा गया है। स्वास्थ्य का जिम्मा पल्लवी जैन गोविल को सौंपा गया है।
लंबे समय तक प्रमुख सचिव स्वास्थ्य रहीं गौरी सिंह को बड़ी जवाबदारी देते हुए उन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सौंपा गया है। यह विभाग पिछले कुछ सालों से अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी के पास रहा। चिकित्सा शिक्षा से हटने के बाद जीएडी संभाल रहे प्रभांशु कमल की भी मुख्य धारा में वापसी हुई है। उन्हें कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है।
नाम | वर्तमान पदस्थापना | नवीन पदस्थापना |
पीसी मीणा | एपीसी, कृषि | अध्यक्ष, पीईबी |
रजनीश वैश | उपाध्यक्ष, एनवीडीए | डायरेक्टर, टीआरआई |
इकबाल सिंह बैंस | एसीएस, पंचायत एवं ग्रामीण विकास | अध्यक्ष, माशिमं |
प्रभांशु कमल | एसीएस जीएडी | एपीसी, कृषि |
वीसी सेमवाल | एसीएस, जेल | एसीएस, जीएडी |
गौरीसिंह | प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य | प्रमुख सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास |
अजीत केसरी | प्रमुख सचिव, संसदीय कार्य | प्रमुख सचिव, सहकारिता |
पंकज अग्रवाल | प्रमुख सचिव, एमएसएमई | उपाध्यक्ष, एनवीडीए |
केसी गुप्ता | प्रमुख सचिव, सहकारिता | एमडी, लघु उद्योग निगम |
कल्पना श्रीवास्तव | आईजी, रजिस्ट्रेशन | कमिश्नर, भोपाल |
पल्लवी जैन गोविल | प्रमुख सचिव, खाद्य | प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य |
डीपी आहूजा | सीईओ, | रोजगार निर्माण बोर्ड सीईओ, आरआरडीए |
नीतेश व्यास | सीईओ, आरआरडीए | कमिश्नर, स्वास्थ्य |
अमित राठौर | सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण | आईजी, रजिस्ट्रेशन |
करलीन खोंगवार देशमुख | एमडी, राज्य भंडार गृह निगम | कमिश्नर, हाउसिंग बोर्ड |
कवींद्र कियावत | कमिश्नर, भोपाल | संचालक, प्रशासन अकादमी |
एमबी ओझा | प्रतीक्षारत कमिश्नर, | महिला एवं बाल विकास |
आशुतोष अवस्थी | कमिश्नर, जबलपुर | श्रमायुक्त, इंदौर |
अशोक भार्गव | कमिश्नर, महिला बाल विकास | कमिश्नर, रीवा |
राजेश बहुगुणा | श्रमायुक्त, इंदौर | कमिश्नर, जबलपुर |
रवींद्र सिंह | एमडी, हाउसिंग बोर्ड | अपर सचिव, खाद्य |
डॉ. विजयकुमार जे | उप सचिव, मंत्रालय | संचालक, स्वास्थ्य |
हर्षिका सिंह | उप सचिव, जीएडी | उप सचिव, वित्त |
अजय कुमार शर्मा | अपर सचिव, स्कूल | परियोजना संचालक, एनआरएलएम |
रमेश भंडारी | कलेक्टर, छतरपुर | एमडी, बीज विकास निगम |
उर्मिला शुक्ला | डायरेक्टर, वाल्मी | डायरेक्टर, पंचायती राज |
शशि भूषण सिंह | उप सचिव, जीएडी | संचालक, एनवीडीए, इंदौर |
अनय द्विवेदी | उप सचिव, जीएडी | अपर आयुक्त, भू-अभिलेख ग्वालियर |
अभिजीत अग्रवाल | उप सचिव, मंत्रालय | अपर संचालक, अर्बन डेवलपमेंट कार्पोरेशन |
मोहित बुंदस | अपर मिशन संचालक, राज्यशिक्षा केंद्र | कलेक्टर, छतरपुर |
संदीप जीआर | सीईओ, जिपं, उज्जैन | आयुक्त, नगर निगम, सतना |
प्रभार मुक्त
- मुख्य सचिव एसआर मोहंती अध्यक्ष माशिमं के प्रभार से मुक्त होंगे।
- एसएन मिश्रा डायरेक्टर टीआरआई के प्रभार से मुक्त।
- नीलम शमी राव को राज्य भंडार गृह निगम का प्रभार सौंपा गया।
- प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी संचालक प्रशासन अकादमी के दायित्व से मुक्त होंगे। साथ ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का प्रभार दिया गया। प्रमोद अग्रवाल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के दायित्व से मुक्त होंगे।
- जेके जैन रीवा कमिश्नर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।
- एसीएस मनोज श्रीवास्तव पीईबी के दायित्व से मुक्त होंगे।
- पीएस मलय श्रीवास्तव को जेल का अतिरिक्त प्रभार।
- फैज अहमद किदवई बीज निगम के एमडी के प्रभार से मुक्त होंगे।