नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू होने के कारण बुधवार को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। शाह ने यह जानकारी ट्वीट कर दी।
मुझे स्वाइन फ्लू हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है। ईश्वर की कृपा, आप सभी के प्रेम और शुभकामनाओं से शीघ्र ही स्वस्थ हो जाऊंगा।
— Amit Shah (@AmitShah) January 16, 2019
शाह को रात करीब नौ बजे सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी। फिर उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, बिहार से लोकसभा सांसद रामकृपाल यादव ने शाह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
उधर, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को सॉफ्ट टिश्यू सरकोमा नाम का एक दुर्लभ किस्म का कैंसर होने का पता चला है। वे इलाज के लिए अमेरिका गए हैं। जेटली को ऐसे समय में इलाज के लिए जाना पड़ा है, जब वित्त मंत्रालय में अंतरिम बजट की तैयारियां जोरों पर हैं। यह मोदी सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट है।
I’m upset to hear Arun Jaitley Ji is not well. We fight him on a daily basis for his ideas. However, I and the Congress party send him our love and best wishes for a speedy recovery. We are with you and your family 100% during this difficult period Mr Jaitley.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 16, 2019