भोपाल: कमलनाथ सरकार ने गुरुवार को एक महीने पूरे कर लिए। एक माह में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये। इनमें प्रदेश के 35 लाख किसानों की कर्जमाफी का फैसला चर्चा में रहा। 15 साल बाद विपक्ष की भूमिका निभा रही भाजपा ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश की।
गुरुवार को एक महीने पूरे होने पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक की। इसके बाद शाम को कैबिनेट की बैठक ले रहे हैं। कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की गई है।