- प्रदेश

कांग्रेस नेता ने नगर निगम के गार्ड को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

जबलपुर: कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने सोमवार शाम नगर निगम मुख्यालय में अतिक्रमण शाखा में बैठे गार्ड(एक्स आर्मी मैन) की जमकर पिटाई कर दी और भाग गए। गंभीर हालत में गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान है। देर रात भाजपा प्रदेश अध्यश्र राकेश सिंह ने अस्पताल पहुंच घायल से मुलाकात की। घटना के विरोध में नगर निगम के सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं।

जानकारी के अनुसार नगर निगम की सुरक्षा के लिए तैनात रिटायर्ड सैनिक एचके पटेल सोमवार की शाम अतिक्रमण शाखा में था। इसी दौरान वहां कांग्रेस नेता शक्ति चौकसे अपने करीब आधा दर्जन से ज्यादा  साथियों के  साथ आया और रिटायर्ड सैनिक को कमरे से बाहर खींच ले गया और जमकर पिटाई की। रिटायर्ड सैनिक ने बचने के लिए भागा तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सैनिक की चिल्लाने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे नगर निगम के कर्मचारियों को आता देख हमलावर भाग गए। कर्मचारी गार्ड को विक्टोरिया अस्पताल लेकर गए। काग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी का भी ऐसा ही हाल करने की धमकी भी बाकी कर्मचारियों को दे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *