भोपाल : मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने नागरिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लेने का पर्व है।
मुख्यमंत्री ने नागरिकों का आव्हान किया कि वे प्रदेश की तरक्की में भागीदार बनें। हर नागरिक अपने कर्तव्यों का पालन करें और प्रदेश को आगे बढ़ाये। उन्होंने कहा कि गणतंत्र का पर्व आम नागरिकों की आकांक्षाओं का पर्व है। यह अपने अधिकारों पर गर्व करने और कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील होने का अवसर है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों का आव्हान किया वे गणतंत्र की गरिमा को नई ऊँचाइयाँ देने में अपना योगदान दें।