न्यूजीलैंड: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में 35 से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने यह सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। युजवेंद्र चहल ने 3 और मोहम्मद शमी ने 2 विकेट लिए। भारत की ओर से मैच में सबसे ज्यादा अंबाती रायडू ने 90 रन बनाए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। ऑलराउंडर विजय शंकर और हार्दिक पंड्या ने 45-45 रन की पारी खेली। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 253 रन का लक्ष्य दिया था। कीवी टीम 217 रन पर ऑलआउट हो गई।
One big happy family 😃😃😃#TeamIndia pic.twitter.com/82ApIVyVbp
— BCCI (@BCCI) February 3, 2019
भारतीय टीम ने एशिया के बाहर टेस्ट खेलने वाले देशों में पहली बार 4-1 के अंतर से सीरीज जीती है। एशिया के बाहर कनाडा (टेस्ट नहीं खेलता) में भारत 4-1 से सीरीज जीत चुका है। 1997 में उसने पाकिस्तान को हराया था। टीम इंडिया ने कुल पांचवीं बार विदेश में द्विपक्षीय सीरीज इस अंतर से जीती है। इससे पहले श्रीलंका में 2009 और 2012 में और पाकिस्तान में 2006 में 4-1 से जीत हासिल की थी।
Game Over! #TeamIndia clinch the final ODI by 35 runs and wrap the series 4-1 #NZvIND 🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/2cRTTnS8Ss
— BCCI (@BCCI) February 3, 2019
इससे पहले मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। भारत ने 18 रन पर ही अपने चार विकेट खो दिए थे। हालांकि मिडिल ऑर्डर में रायडू, शंकर, पंड्या और जाधव ने टीम का स्कोर 250 पार ले जाने में अहम भूमिका निभाई। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने 4 और ट्रेंट बोल्ट ने 3 विकेट लिए। बोल्ट ने इस सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा 12 विकेट लिए हैं।
स्कोरकार्ड : भारत
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
रोहित शर्मा बो. हेनरी | 02 | 16 | 0 | 0 |
शिखर धवन कै. हेनरी बो. बोल्ट | 06 | 13 | 1 | 0 |
शुभमन गिल कै. सैंटनर बो. हेनरी | 07 | 11 | 1 | 0 |
अंबाती रायडू कै. मुनरो बो. हेनरी | 90 | 113 | 8 | 4 |
एमएस धोनी बो ट्रेंट बोल्ट | 01 | 06 | 0 | 0 |
विजय शंकर रनआउट नीशम | 45 | 64 | 4 | 0 |
केदार जाधव बो हेनरी | 34 | 45 | 3 | 0 |
हार्दिक पंड्या कै. बोल्ट बो. नीशम | 45 | 22 | 2 | 5 |
भुवनेश्वर कुमार कै. टेलर बो. बोल्ट | 06 | 08 | 0 | 0 |
मोहम्मद शमी रनआउट बोल्ट | 01 | 01 | 0 | 0 |
युजवेंद्र चहल नॉटआउट | 01 | 00 | 0 | 0 |
एक्सट्रा : 15, कुल स्कोर : 252/10 (49.5ओवर)
विकेट पतन : 8/1, 12/2, 17/3, 18/4, 116/5, 190/6, 203/7, 248/8, 252/9, 252/10
गेंदबाजी : मैट हेनरी 10-1-35-4, ट्रेंट बोल्ट 9.5-2-39-3, कोलिन डी ग्रांडहोम 7-0-33-0, टोड एस्टल 5-0-35-0, जेम्स नीशम 5-0-33-1, कोलिन मुनरो 10-0-47-0, मिशेल सेंटनर 3-0-18-0