भोपाल : प्रदेश में मौसम बदल गया है। बुधवार को मंदसौर में ओले गिरे। गुरुवार-शुक्रवार को उज्जैन, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सीहोर, विदिशा, राजगढ़ समेत पश्चिमी मप्र के कई हिस्सों में बारिश होने व ओले गिरने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के पास हवा में चक्रवात बना है। गुरुवार को यह लो प्रेशर एरिया में बदलेगा। इसी वजह से बुधवार को भोपाल में बादल छाए।
ऐसी ठंड कभी नहीं पड़ी इस सीजन में 14 दिसंबर से मौसम बदला था। तब से अब तक 62 दिनों में से 41 दिन रात का तापमान 10 डिग्री से कम रहा। 5 दिन सामान्य या उससे कम रहा। इस तरह 46 दिन ठंड पड़ी। ऐसी सर्दी पहले कभी नहीं पड़ी।