- खेल

इंग्लैंड ने तीसरा सबसे बड़ा स्कोर चेज किया, वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया

इंग्लैंड ने पांच वनडे की सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया। विंडीज से मिले 361 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने 48.4 ओवर में चार विकेट पर हासिल कर लिया। उसने अपने वनडे इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर चेज किया। इससे पहले इंग्लिश टीम ने 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 349 रन का लक्ष्य हासिल किया था। इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर चेज किया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2006 में 434 और 2016 में 371 रन के लक्ष्य को चेज किया था। इस मैच में कुल 724 रन बने। एक वनडे में यह नौवां सबसे बड़ा टोटल है।

क्रिस गेल ने करियर का 24वां शतक लगाया।

इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। ओपनर क्रिस गेल के 135, शाई होप के 64 और डेरेन ब्रावो के 40 रन की बदौलत उसने 50 ओवर में आठ विकेट पर 360 रन बनाए। उसकी पारी में कुल रिकॉर्ड 23 छक्के लगे। विंडीज ने न्यूजीलैंड के एक पारी में 22 छक्के के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

विंडीज से मिले 361 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत अच्छी रही। उसने 10 ओवर में 90 रन बना लिए। 91 रन के स्कोर पर जॉनी बेयरस्टो 34 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद जेसन रॉय और जो रूट ने दूसरे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की। जेसन ने 85 गेंद में 124 और रूट ने 97 गेंद में 102 रन बनाए। इंग्लैंड ने 48.4 ओवर में 364 रन बना लिए। कप्तान ऑइन मॉर्गन ने 65 रन बनाए।

संक्षिप्त स्कोर:
वेस्टइंडीज: क्रिस गेल 135 रन, शाई होप 64 रन, बेन स्टोक्स 37/3, आदिल रशीद 74/3।
इंग्लैंड: जेसन रॉय 123 रन, जो रूट 102 रन, ऑइन मॉर्गन 65 रन, जेसन होल्डर 63/2।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *