लॉस एंजिलिस : 91वें एकेडमी अवॉर्ड्स ‘ऑस्कर’ 2019 में इस वर्ष ‘ग्रीन बुक’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित की गई है। भारतीय प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की फिल्म ‘पीरियड-एंड ऑफ सन्टेंस’ को ‘बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’ कैटेगरी में ऑस्कर मिला है। गुनीत ने मसान और गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्में बनाकर शोहरत पाई है। अवॉर्ड कुल 24 कैटेगरी में दिए गए। मैक्सिकन फिल्म रोमा को तीन और फ्रेडी मरक्युरी के जीवन पर आधारित बोहेमियन रैपसोडी को सबसे ज्यादा चार कैटेगरी में ऑस्कर मिले। 30 साल के बाद यह कार्यक्रम बिना किसी होस्ट के हुआ।
And the #Oscars winner is… pic.twitter.com/tvMiXH9hto
— The Academy (@TheAcademy) February 25, 2019
इस बार की बेस्ट फिल्म ग्रीन बुक डायरेक्टर पीटर फैरेली की एक पीरियड फिल्म है। यह डॉ. डॉन शिरले नाम के एक वर्ल्ड क्लास अफ्रीकन अमेरिकन पियानोवादक और उनके ड्रायवर टोनी लिप के रिश्तों पर आधारित है। इसका फिल्म का रोमा, द फेवरिट, ब्लैक पैंथर, अ स्टार इज बॉर्न और बोहेमियन रैपसोडी से कड़ा मुकाबला था।
And the #Oscars winner is… pic.twitter.com/udBCWUKaSI
— The Academy (@TheAcademy) February 25, 2019
ऑस्कर विजेता फिल्म पीरियड-एंड ऑफ सेंटेंस भारत की पृष्ठभूमि पर बनी है। इसे रयाक्ता जहताबची और मैलिसा बर्टन ने निर्देशित किया है। यह फिल्म दिल्ली के पास हापुड़ में रहने वाली उन महिलाओं की कहानी है, जो मासिक धर्म से जुड़ी रूढ़ियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती हैं। इस फिल्म का ब्लैक शीप, एंड गेम, लाइफबोट और अ नाइट एट द गार्डन के साथ मुकाबला था।
A film on menstruation, set in rural India, titled #Periodendofsentence , wins #oscars in the Documentary Short Subject category#Oscars2019 #Oscarswinners https://t.co/NzqnfnqUmE
— Business Standard (@bsindia) February 25, 2019
इस वर्ष ऑस्कर अवॉर्ड्स कॉमेडियन केविन हार्ट होस्ट करने वाले थे, लेकिन समलैंगिकों के खिलाफ उनके ट्वीट्स के कारण हुए विवाद के चलते आयोजन से कुछ दिनों पहले उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। पिछले दो सालों में सेरेमनी जिम्मी किमेल ने होस्ट की थी।
ऑस्कर विजेताओं की पूरी लिस्ट
कैटेगरी | विजेता | |
1 | बेस्ट पिक्चर | ग्रीन बुक |
2 | बेस्ट एक्टर | रैमी मैलेक (बोहेमियन रैपसोडी) |
3 | बेस्ट एक्ट्रेस | ओलिविया कोलमैन (द फेवरिट) |
4 | बेस्ट डायरेक्टर | अल्फोंसो कुओराम (रोमा) |
5 | सपॉर्टिंग एक्टर | महैरशाला अली (ग्रीन बुक) |
6 | सपॉर्टिंग एक्ट्रेस | रेजिना किंग (इफ बील स्ट्रीट कुड टॉक) |
7 | ओरिजनल स्क्रीनप्ले | निक वैलेलोंगा, ब्रियान करी, पीटर फैरेली (ग्रीन बुक) |
8 | अडाप्टेड स्क्रीनप्ले | ब्लैकक्लैंसमैन (स्पाइक ली, डेविड रेबिनोविट्ज, चार्ली वॉशेल और केविन विलमॉट) |
9 | बेस्ट सिनेमेटोग्राफी | रोमा (अल्फोंसो कुआरोन ) |
10 | प्रोडक्शन डिजाइन | ब्लैक पैंथर (हॉना बेचलर और जै हार्ट) |
11 | कॉस्ट्यूम डिजाइन | ब्लैक पैंथर (रुथ कार्टर) |
12 | फिल्म एडिटिंग | बोहेमियन रैपसोडी (जॉन ऑटमैन) |
13 | फॉरेन लैंग्वेज फिल्म | रोमा (मैक्सिको) |
14 | डॉक्यूमेंटरी फीचर | फ्री सोलो |
15 | डॉक्यूमेंटरी शॉर्ट | पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस (गुनीत मोंगा एंड टीम) |
16 | एनीमेटेड फीचर फिल्म | स्पाइडर मैन: इनटू द स्पाइडर वर्स |
17 | एनीमेटेड शॉर्ट फिल्म | बाओ |
18 | लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म | स्किन |
19 | ओरिजनल स्कोर | ब्लैक पैंथर (लुडविग गॉरैनसन) |
20 | ओरिजनल सॉन्ग | शैलो (अ स्टार इज बोर्न – लेडी गागा) |
21 | विजुअल इफेक्ट्स | फर्स्ट मैन |
22 | मेकअप एंड हेयर | वाइस |
23 | साउंड एडिटिंग | बोहेमियन रैपसोडी |
24 | साउंड मिक्सिंग | बोहेमियन रैपसोडी |
Oscar 2019