मुंबई : उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता शनिवार रात शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी का जश्न करीब एक सप्ताह पहले से जारी है। आकाश और श्लोका की शादी बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी। जिसका उद्घाटन कुछ दिन पहले किया गया है। शादी के लिए अंबानी का निवास एंटीलिया भी भव्य तरीके से सजाया गया है। शादी में पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, उनकी पत्नी चेरी ब्लेयर और संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून गेस्ट होंगे।
#Mumbai: Mukesh & Nita Ambani with family at the wedding ceremony of their son Akash Ambani with Shloka Mehta. The couple will tie the knot today in Mumbai. pic.twitter.com/4DzEia2UhZ
— ANI (@ANI) March 9, 2019
- शनिवार (9 मार्च) से शुरू होकर वेडिंग सेरेमनी 3 दिन तक चलेगी।
- आकाश अंबानी शनिवार दोपहर 3.30 बजे जियो सेंटर से बारात लेकर जाएंगे।
- 6.30 बजे नाश्ते का इंतजाम किया गया है और फिर जियो वर्ल्ड सेंटर में डिनर का आयोजन होगा।
- 10 मार्च को शाम 6.30 बजे मंगल पर्व शुरू होगा और एक बार फिर जियो वर्ल्ड सेंटर में डिनर का आयोजन होगा।
- 11 मार्च को अंबानी परिवार की ओर से जियो वर्ल्ड सेंटर, बीकेसी मुंबई में एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन दिया जाएगा।
- इस रिसेप्शन में बॉलीवुड, राजनीति, खेल और बिजनेस की दुनिया के तमाम लोग शामिल होंगे।
Mumbai: Anil Ambani-Tina Ambani with family at the wedding ceremony of Mukesh Ambani’s son Akash Ambani with Shloka Mehta. Former UN Secretary General Ban Ki-Moon and his wife Yoo Soon-taek & former British PM Tony Blair and his wife Cherie Blair are also attending the ceremony. pic.twitter.com/1XN9ZgMLSn
— ANI (@ANI) March 9, 2019
फडणवीस, गोयल भी होंगे शामिल
शादी में शामिल होने वाले अन्य मेहमानों में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, वित्त मंत्री पीयूष गोयल, सऊदी अरब के तेल मंत्री खालिद अल फलीह और उनकी पत्नी, बेल्जियम के राजनेता और यूरोपीय संसद के सदस्य वेरोनिक डी कीपर, भारतीय कांग्रेस के नेता आनंद शर्मा और अमेरिकी राजनेता एरिक कैंटर शामिल हैं।
आकाश की स्कूल फ्रेंड हैं श्लोका
आकाश अंबानी की मंगेतर श्लोका रोजी ब्ल्यू डायमंड्स में डायरेक्टर हैं। 28 साल के आकाश और हम उम्र श्लोका स्कूल फ्रेंड रहे हैं। दोनों की स्कूलिंग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई। श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री कंप्लीट की है। बिजनेसलेडी होने के साथ ही श्लोका एक सोशल वर्कर भी हैं। श्लोका ने साल 2015 में कनेक्ट फॉर नाम से NGO स्टार्ट किया था, जो कि जरूरतमंदों को एजुकेशन, फूड, शेल्टर आदि प्रोवाइड कराता है।
स्विट्जरलैंड में हुआ था प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन
आकाश और श्लोका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में रखा गया था। यह प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन तीन दिनों तक चला। इस सेलिब्रेशन में भी तमाम बड़ी हस्तियां शामिल रहीं थीं। आकाश और श्लोका की मेहंदी सेरेमनी गुरुवार रात हुई। इसमें ईशा और उनके पति आनंद नजर आए। दोनों की शादी 12 दिसंबर 2018 को हुई थी। इस शादी में देश की कई हस्तियां शरीक हुईं थीं।