मंडला : जिले के मवई थाना क्षेत्र के गांव मड़फा से सगाई करके लौट रहे परिजनों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 18 लोग जख्मी हुए हैं। इसमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में मरने वाले चार
मृतकों में नरबद पिता रोनु मरकाम, लालसिह पिता छोटे सिंह, छोटू आयाम पिता फुकन, लाल सिंह गोंड पिता धनुवा शामिल हैं। वहीं लगभग 18 घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मवई में किया जा रहा था। इस दौरान 4 लोगों की स्थिति गंभीर होने पर व अंदरूनी चोट पर मंडला रेफर किया गया है। ट्रैक्टर मालिक शिवरतन मरकाम बताया गया साथ ही चालक मौके से फरार हो गया है। मृतकों का पोस्ट मार्टम मंगलवार दोपहर कर दिया गया है। इसके बाद शव परिजनों सौंपा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गयी है।