- प्रदेश

मध्यप्रदेश सीएम कमलनाथ की संपत्ति 124 करोड़, बेटा नकुलनाथ 656 करोड़ के मालिक

मध्यप्रदेश/भोपाल :मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से ज्यादा अमीर उनके बेटे नकुलनाथ हैं। कमलनाथ और उनकी पत्नी अलकानाथ की संपत्ति 124 करोड़ से ज्यादा है। वहीं, नकुलनाथ करीब 656 करोड़ रु. से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। जबकि नकुल की पत्नी प्रिया नाथ के पास 2 करोड़ 30 लाख की संपत्ति है।  अलकानाथ के पास सवा दो करोड़ की ज्वेलरी है। ये जानकारी मंगलवार को कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ ने चुनावी हलफनामे में दी।

कमलनाथ ने शपथ पत्र के जरिए बताया है कि उनके पास छिंदवाड़ा में 36 करोड़ से ज्यादा की खेती की जमीन है। वहीं, नकुल की संपत्ति में शेयर, बांड, म्यूचुअल फंड, बीमा और बैंक बैलेंस शामिल हैं। नकुल की अचल संपत्ति 41 करोड़ 77 लाख रुपए से ज्यादा है। 2017-18 में नकुल की आय 2 करोड़ 26 लाख रुपए से ज्यादा और उनकी पत्नी प्रिया की आय 4.18 करोड़ रुपए से अधिक थी।

शपथ-पत्र के अनुसार कमलनाथ और उनकी पत्नी अलकानाथ के पास 124 करोड़ की संपत्ति है। नकुलनाथ करीब 656 करोड़ रु. से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। अलकानाथ के पास गोल्ड डायमंड और स्टोन की 2.20 करोड़ की ज्वेलरी है। कमलनाथ ने अपनी सालाना आय 1.38 करोड़ और पत्नी अलकानाथ की आय 96 लाख रु. सालाना बताई है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार छिंदवाड़ा सीट से विधानसभा उपचुनाव के लिए पर्चा भरा। वहीं, उनके बेटे नकुलनाथ ने भी पहली बार लोकसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिल किया। कमलनाथ ने अपनी और पत्नी अलकानाथ 1 अरब 24 करोड़ 67 लाख 70 हजार 351 रुपए की संपत्ति बताई है।

सवा दो करोड़ की ज्वेलरी : अलकानाथ के पास 2 करोड़ 20 लाख 42 हजार 937 रुपए का सोना, हीरे और रत्न हैं। कमलनाथ के पास केवल 8 लाख 77 हजार 648 रुपए की ज्वेलरी है। पति-पत्नी ने पांच साल में 2013-14 से 2017-18 तक 22 करोड़ 81 लाख 94 हजार रुपए आयकर रिटर्न भरा है।

शेयर, बांड्स और बैंक बैलेंस में पत्नी आगे : शपथ पत्र के अनुसार, अलकानाथ 33 करोड़ 50 लाख 61 हजार 55 रुपए के शेयर, बांड्स और बैंक बैलेंस है, जबकि उनके पति कमलनाथ इस मामले में उनसे काफी पीछे हैं, उनके पास केवल 7 करोड़ 1 लाख 67 हजार 737 रुपए के विभिन्न कंपनियों के मार्केट शेयर और बांड्स हैं।

कमलनाथ के पास केवल दो गाड़ियां : कमलनाथ ने शपथ पत्र में केवल दो गाड़ियां बताई हैं। इसमें एंबेसडर क्लासिक और सफारी शामिल हैं, जबकि पत्नी अलकानाथ के पास शपथ पत्र के मुताबिक एक भी गाड़ी नहीं है। जबकि हैरानी वाली बात ये है कि नकुलनाथ छह अरब से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं लेकिन उनके पास एक भी गाड़ी नहीं है।

32 करोड़ के मकान और इन्वेस्टमेंट : कमलनाथ ने छिंदवाड़ा और भोपाल से लेकर दिल्ली तक मकान, अपार्टमेंट में निवेश कर रखा है। उनकी पत्नी के पास भी 15 करोड़ के घर और जमीन में इन्वेस्टमेंट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *