अमेठी : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को अमेठी में दूसरी बार नामांकन दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने गौरीगंज में रोड शो कर ताकत दिखाई। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। स्मृति का मुकाबला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से है।
Amethi: Union Minister and BJP leader Smriti Irani files her nomination from Amethi parliamentary constituency. #IndiaElections2019 pic.twitter.com/RL3U2TeBbv
— ANI UP (@ANINewsUP) April 11, 2019
भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में स्मृति ईरानी ने कहा कि हमें पूरा यकीन है कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। देश की जनता पांच साल में कराए गए विकास कार्यों के लिए उन्हें जरूर एक मौका देगी। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में स्मृति ईरानी ने कहा कि वह खुद ही कांग्रेस के लिए एक बड़ा सवाल बन चुके हैं।
Amethi: Union Minister and BJP leader Smriti Irani and her husband Zubin Irani perform ‘pooja’ ahead of her filing nomination from Amethi parliamentary constituency #LokSabhaElections pic.twitter.com/MBpGLEbYpX
— ANI UP (@ANINewsUP) April 11, 2019
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए परिवार ही पार्टी है जबकि भाजपा के लिए करोड़ों कार्यकर्ता ही परिवार हैं। उनका इशारा राहुल गांधी के नामांकन में शामिल हुए गांधी परिवार के सदस्यों की तरफ था। जिसमें रॉबर्ट वाड्रा भी शामिल थे।
2009 के लोकसभा चुनाव में राहुल साढ़े तीन लाख वोटों के अंतर से जीते थे, लेकिन 2014 में उनका मुकाबला स्मृति से था। स्मृति ने उन्हें कड़ी टक्कर दी और जीत का अंतर घटकर एक लाख सात हजार वोट पर आ गया था। राहुल गांधी को 4 लाख से ज्यादा वोट मिले थे। स्मृति भी 3 लाख से ज्यादा वोट लेने में कामयाब रही थीं।
Chief Minister Yogi Adityanath and BJP Lok Sabha candidate from Amethi, Smriti Irani hold a roadshow in Amethi pic.twitter.com/xYjzx2MxYk
— ANI UP (@ANINewsUP) April 11, 2019