- प्रदेश, स्थानीय

पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी अस्वस्थ, दिग्विजय सिंह के बाद शिवराज पहुंचे हाल जानने

भोपाल: नेशनल अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की सेहत जानने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अस्पताल पहुंचे। इसके थोड़ी देर बाद शिवराज सिंह भी जोशी का हाल जानने अस्पताल पहुंच गए। बताया जा रहा है कि जोशी की हालत अब पहले से बेहतर है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ सुरेश पचौरी और अन्य कांग्रेस नेता भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कैलाश जोशी के बेटे पूर्व मंत्री दीपक जोशी से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली ओर डॉक्टरों से चर्चा की। करीब आधा घंटे अस्पताल में रुकने के बाद दिग्विजय सिंह चले गए। इसके 20 मिनट बाद ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अस्पतला पहुंचे और जोशी के स्वास्थय के बारे में जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *