भाेपाल : भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें षड्यंत्र के साथ फंसाया है. उन पर जो भी आरोप लगे वह उनकी वजह से ही लगे हैं. साध्वी प्रज्ञा ने स्वीकार किया कि वह अभी ज़मानत पर हैं और उन्हें एनआईए ने क्लीन चिट दी है. आज तक से बात करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि NIA ने खुद कहा है कि वह आतंकवादी नहीं हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उन पर सवाल उठाने का हक नहीं है, क्योंकि उनकी पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व भी ज़मानत पर बाहर है.
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने इस बार हिंदू कार्ड चलते हुए कांग्रेस के चाणक्य कहे जाने वाले दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मैदान में उतारा है. उन्होंने कहा कि मैं ही चुनाव लड़ रही हूं ये ठीक नहीं है, मैं भी चुनाव लड़ रही हूं. बीजेपी में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि बीजेपी में मंझे हुए खिलाड़ी हैं, यहां देश के लिए काम करने वाले लोग हैं. एनआईए द्वारा ज़मानत दिए जाने पर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि एनआईए का गठन 26/11 हमले के बाद किया गया था, जिन्होंने इसकी नींव रखी थी अब आज उसी पर वो सवाल खड़े कर रहे हैं.
उमर अब्दुल्ला की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ, उन्होंने ये नहीं कहा कि इन्हें फांसी दे देनी चाहिए. दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए साध्वी प्रज्ञा बोलीं कि ये आतंकवादी देश बनाना चाहते हैं, आतंकियों को जी कहते हैं. जो भी देश के लिए जीता-मरता है, उसे आतंकी बनाना चाहते हैं. आपको बता दें कि बुधवार को ही साध्वी प्रज्ञा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी और शाम को उन्हें भोपाल से उम्मीदवार घोषित कर दिया गया था. साध्वी 23 अप्रैल को अपना नामांकन करेंगी.
भोपाल से भाजपा का टिकट मिलते ही महाकाल की शरण में प्रज्ञा, बोलीं- दिग्गी चुनौती नहीं
भाेपाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर बुधवार रात महाकाल दर्शन करने पहुंची। यहां उन्हाेंने बाबा के दर्शन कर जीत की कामना की। मीडिया से चर्चा में उन्हाेंने कहा वे कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह काे किसी प्रकार की चुनाैती नहीं मानती हैं। उनके लिए ये चुनाव धर्म और अधर्म के युद्ध जैसा है, इसमें निश्चित ही धर्म की जीत हाेगी, जाे केवल धर्म का नाटक करते हैं वे सफल नहीं हाेंगे। टिकट मिलने काे उन्हाेंने बड़ी जिम्मेदारी करार देते हुए भराेसा दिलाया कि वे पार्टी-संगठन की भावनाओं पर खरा उतरेंगी और पूर्ण रूप से इसका निर्वहन करेंगी।
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का उज्जैन से पुराना नाता रहा है। भाजपा नेता जयप्रकाश जूनवाल बताते हैं कि वर्ष 1996-97 में साध्वी उज्जैन में एबीवीपी की संगठन मंत्री रही थीं। 1998 में मिस मालवा प्रतियाेगिता का विरोध किया था, तब पुलिस लाठीचार्ज में घायल होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती हुई थी।