भोपाल : भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक दिन पहले सोमवार को ही नामांकन दाखिल कर दिया। वह सुबह 11 पंडितों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं। वहां शुभ मुहूर्त में मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने नामांकन किया। हालांकि, प्रज्ञा फिर से मंगलवार को पार्टी नेताओं के साथ रोड शो करते हुए कलेक्ट्रेट जाएंगी और वहां फार्म-बी जमा करेंगी। इस फार्म में पार्टी के बारे में जानकारी दी जाती है।
पहले तय कार्यक्रम के मुताबिक साध्वी प्रज्ञा को मंगलवार को नामांकन दाखिल करना था। लेकिन, सोमवार को पंडितों ने उन्हें शुभ मुहूर्त बता दिया। इसके बाद गुफा मंदिर से आए 11 पंडितों के साथ वह कलेक्ट्रेट पहुंचीं। पंडितों ने पहले मंत्रोच्चार और स्वस्तिवाचन किया। इसके बाद साध्वी ने पर्चा भरा और उसे जिला निर्वाचन अधिकारी सुदाम खाड़े के समक्ष जमा किया।
BJP candidate Pragya Singh Thakur files nomination from Bhopal Lok Sabha constituency. #LokSabhaElections2019 #MadhyaPradesh pic.twitter.com/LoNxvVejBm
— ANI (@ANI) April 22, 2019
साध्वी प्रज्ञा के साथ नामांकन दाखिल करने पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता एवं सांसद आलोक संजर उनके साथ मौजूद रहे। कांग्रेस ने भोपाल से वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा है। वह शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।