- देश

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण 4 बजे तक औसत 52% वोटिंग

नई दिल्ली  लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 15 राज्यों की 117 सीटों पर वोटिंग हो रही है। 4 बजे तक औसत 52 फीसदी मतदान हो चुका है। सबसे अधिक पं बंगाल में 68% वोट पड़े हैं। बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक मतदान केंद्र पर तृणमूल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। इस दौरान वोट डालने के लिए लाइन में लगे वोटर की मौत हो गई। दूसरे बूथ के पास अज्ञात लोगों ने बम फेंका। पहले इस चरण में 14 राज्यों की 114 सीटों पर वोटिंग होनी थी। दूसरे चरण में सुरक्षा कारणों के चलते त्रिपुरा की ईस्ट त्रिपुरा सीट पर मतदान नहीं हो पाया था। इस सीट को भी तीसरे चरण में शामिल किया गया है।

कहां कितना मतदान?

राज्य और सीटें 2 बजे तक 3 बजे तक 4 बजे तक
असम (4) 47% 62% 63%
बिहार (5) 37% 47% 47%
गोवा (2) 46% 59% 59%
गुजरात (26) 39% 50% 50%
कश्मीर (1) 10% 11% 11%
कर्नाटक (14) 37% 50% 51%
केरल (20) 40% 55% 57%
महाराष्ट्र (14) 32% 45% 45%
ओडिशा (6) 33% 46% 47%
त्रिपुरा (1) 45% 64% 67%
उत्तरप्रदेश (10) 30% 47% 47%
बंगाल (5) 52% 68% 68%
छत्तीसगढ़ (7) 43% 55% 55%
दादरा नगर हवेली (1) 37% 57% 57%
दमन दीव (1) 43% 55% 55%

कहां कितना मतदान?

राज्य और सीटें 11 बजे तक 12 बजे तक 1 बजे तक
असम (4) 29% 29% 47%
बिहार (5) 26% 26% 37%
गोवा (2) 19% 28% 37%
गुजरात (26) 15% 25% 31%
कश्मीर (1) 5% 5% 5%
कर्नाटक (14) 16% 21% 31%
केरल (20) 22% 26% 36%
महाराष्ट्र (14) 10% 17% 24%
ओडिशा (6) 11% 19% 27%
त्रिपुरा (1) 18% 29% 33%
उत्तरप्रदेश (10) 18% 22% 29%
बंगाल (5) 34% 35% 45%
छत्तीसगढ़ (7) 22% 27% 38%
दादरा नगर हवेली (1) 11% 22% 22%
दमन दीव (1) 19% 24% 41%

 

अपडेट्स

  • बंगाल के मुर्शिदाबाद के बलिग्राम में मतदान केंद्र पर तृणमूल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। इस दौरान वोट डालने के लिए लाइन में लगे वोटर की मौत हो गई।
  • भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने अहमदाबाद के शाहपुर हिंदी स्कूल में मतदान किया।
  • क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और उनकी पत्नी पूजा ने राजकोट में वोट डाला।
  • गुवाहाटी में कांग्रेस उम्मीदवार बोबीता शर्मा ने वोट डाला।
  • भाजपा उम्मीदवार जयाप्रदा ने उत्तरप्रदेश के रामपुर में वोट डाला।
  • कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने वीरमगाम की सुरेंद्रनगर सीट के मतदान केंद्र पर वोट डाला।
  • मलयाली अभिनेता मोहनलाल ने तिरुवनंतपुरम में और ममूटी ने कोच्चि में वोट डाला।
  • सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र मे अहमदनगर जिले के रालेगण सिद्धि में वोट डाला।
  • पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के दोमकल नगरीय निकाय में तृणमूल कार्यकर्ता देसी बम से किए गए हमले में जख्मी।
  • मोदी की मां ने अहमदाबाद के रायसन में वोट डाला।
  • तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर ने वोट डाला।
  • मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर में वोट डाला।
  • अमित शाह ने पत्नी सोनल शाह के साथ अहमदाबाद के नारणपुरा में वोट डाला।
  • केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के तलचर में वोट डाला।
  • गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने पत्नी अंजली समेत राजकोट में वोट डाला।
  • वोट देने के बाद मोदी ने कहा, “आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। मेरा यह सौभाग्य है कि मुझे भी आज मेरा कर्तव्य निभाने का गौरव मिल रहा है। मेरे गृहराज्य गुजरात में वोट देकर इस महान लोकतंत्र के पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर मिला। जैसे कुंभ के मेले में स्नान करके एक पवित्रता का आनंद आता है, वैसे ही लोकतंत्र के महापर्व में वोट कर मैं पवित्रता का अनुभव कर रहा हूं। मैं देश के सभी नागरिकों से आग्रह करूंगा कि इस लोकतंत्र के पर्व में जहां-जहां मतदान बाकी हैं, वहां मतदान करें। भारत का मतदाता जितना समझदार है, नीर-क्षीर जानता है। दूध का दूध और पानी का पानी करना जानता है, यह पूरे विश्व के लिए रिसर्च का विषय है। जो युवा वोट देने जा रहे हैं उनकी सक्रिय भागीदारी का मैं स्वागत करता हूं। पहली बार जो वोट दे रहे हैं उनके लिए यह सदी उनकी सदी है। उन्हें अपनी इस सदी को उज्ज्वल बनाने के लिए मतदान करना है। भारत के लोकतंत्र की ताकत है कि हम लोगों के लिए इसका उदाहरण पेश करते हैं। एक तरफ आतंकवाद का शस्त्र आईईडी होता है और लोकतंत्र का शस्त्र, उसकी शक्ति वोटर आईडी होता है। मुझे विश्वास है वोटर आईडी की ताकत आईईडी की ताकत से काफी ज्यादा है। हम इसकी ताकत समझें। आप सभी पत्रकार बंधु भी थोड़ा आराम कीजिए, आपने देश को जगाने के लिए जो काम किया है उसके लिए मैं आपका अभिनंदन और आभार करता हूं।”
  • मोदी ने अहमदाबाद के रानिप स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डाला।
  • केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने कन्नूर में मतदान किया।
  • सुप्रिया सुले ने परिवार समेत बारामती में वोट डाला। सुप्रिया बारामती से ही राकांपा की उम्मीदवार हैं।
  • बिहार के सुपौल के 151 बूथ पर ईवीएम खराब होने के चलते वोटिंग शुरू नहीं हो पाई। हालांकि ईवीएम को बदल दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *