Mumbai: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान के हाथ एक और उपलब्धि लगी। बुधवार को उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने 77वें मास्टर दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड से सम्मानित किया। सलीम खान के अलावा बॉलीवुड बॉलीवुड की सबसे फेमस डांसर और अभिनेत्री हेलन और निर्देशक मधुर भंडारकर को भी इस अवॉर्ड से नवाजा गया।
Mumbai: Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) Chief Mohan Bhagwat presents 77th Master Deenanath Mangeshkar Award to veteran screenwriter, Salim Khan. (24.4.19) pic.twitter.com/LT9fj20bQi
— ANI (@ANI) April 25, 2019
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने भी ट्विटर पर इस समारोह से सलीम खान, हेलन और मधुर भंडारकर फोटो शेयर की।
Veteran writer Salim Khan, actress Helen and National Award winning director Madhur Bhandarkar were recipients of the prestigious Master Deenanath Mangeshkar Award at an event in #Mumbai yesterday… The awards were presented by RSS Chief Mohan Bhagwat. pic.twitter.com/HU0QID6I1a
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 25, 2019
आपको बता दें कि दीनानाथ मंगेशकर फेमस सिंगर लता मंगेशकर, आशा भोंसले, उषा मंगेशकर के पिता हैं। वह एक मशहूर कलाकार, नाट्य संगीतकार और हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत गायक थे।