- विदेश

उ.कोरिया-रूस के बीच निकट संबंध का संकल्प

व्लादिवोस्तोक : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच आज व्लादिवोस्तोक में शिखर वार्ता हुई, किम और पुतिन ने दोनों देशों के बीच निकट संबंध स्थापित करने का संकल्प लिया।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग ने बृहस्पतिवार को आमने-सामने अपनी पहली मुलाकात में दोनों देशों के बीच निकट संबंध स्थापित करने का संकल्प लिया। रूस के व्लादिवोस्तोक शहर में दोनों नेताओं के बीच शिखर वार्ता ऐसे समय में हुई है जब किम अमेरिका के साथ अपने परमाणु गतिरोध के संबंध में समर्थन हासिल करना चाहते हैं और पुतिन इस मामले में रूस को भी एक खिलाड़ी के तौर पर पेश करना चाहते हैं। वार्ता के लिए जाने से पहले दोनों नेता एक दूसरे को देखकर मुस्कुराए और उन्होंने हाथ भी मिलाया। किम और पुतिन की वार्ता उम्मीद से लंबी, करीब दो घंटे चली ।

बैठक के लिए जाने से पहले दिए संक्षिप्त बयानों में दोनों नेताओं ने रूस और उत्तर कोरिया के ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत बनाने की उम्मीद व्यक्त की। किम ने कहा कि वह रूस के साथ आधुनिक संबंधों को ”अधिक स्थिर एवं मजबूत” बनाना चाहते हैं और पुतिन ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच कूटनीतिक एवं आर्थिक संबंधों को मजबूत करेगी। किम ने ”बहुत अच्छी” बैठक के लिए पुतिन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ”हमारे बीच साझा हित के मामलों पर अर्थपूर्ण वार्ता हुई।”पुतिन ने भी कहा कि दोनों के बीच विस्तार से बात हुई लेकिन किसी ने भी इस बारे में अधिक जानकारी मुहैया नहीं कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *