- प्रदेश, स्थानीय

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर महान संत, उनके मुकाबले मैं बेहद साधारण : उमा भारती

कटनी. खजुराहो सीट से भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा के समर्थन में प्रचार करने कटनी पहुंचीं उमा भारती ने साध्वी प्रज्ञा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर महान संत हैं, उनके मुकाबले मैं बहुत साधारण इंसान हूं। वह मीडिया के उस सवाल का जवाब दे रही थीं, जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या मध्य प्रदेश में उमा भारती का स्थान साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ले रही हैं?

शनिवार को वह वीडी शर्मा के लिए पहले खजुराहो पहुंचीं। इसके बाद कटनी, बालाघाट में कई जनसभाएं कीं। असल में, खजुराहो में बाहरी उम्मीदवार को लेकर काफी विरोध किया जा रहा है, लेकिन उमा भारती बाहरी होने के मुद्दे को बहुत तवज्जो नहीं देती हैं। उनसे जब पूछा गया कि बाहरी होने का मुद्दा स्थानीय स्तर पर गरमाया है। उन्होंने कहा कि बाहरी होने का कोई मुद्दा नहीं है। वीडी शर्मा प्रदेश संगठन महामंत्री रहे हैं। वह प्रदेश के बड़े नेता हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद भी झांसी से चुनाव लड़ीं और जीती थीं। इसलिए बाहरी होने का कोई मुद्दा उनके लिए चुनौती नहीं है।

गंगा सफाई का सवाल टाला
पीएम मोदी ने हाल ही में गंगा नदी की सफाई नहीं होने पर अपने ही पार्टी के नेताओं को जिम्मेदारी ठहराया था। जब केंद्रीय मंत्री उमा भारती से गंगा नदी की सफाई नहीं होने पर सवाल किया गया तो वह बचती नजर आईं। उन्होंने कहा कि मैं जब तक प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कही गई टिप्पणी नहीं सुन लेती, तब तक कोई बयान नहीं दूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *