- स्थानीय

मुख्यमंत्री कमल नाथ की उपस्थिति में वन्दे मातरम् सम्पन्न

भोपाल : मुख्यमंत्री कमल नाथ की उपस्थिति में आज प्रात: 11:00 बजे मंत्रालय के समक्ष सरदार पटेल पार्क में राष्ट्र गीत वंदे मातरम् और राष्ट्र गान जन-गण-मन का सामूहिक गायन हुआ। इससे पहले शौर्य स्मारक से प्रात: 10:40 बजे पुलिस बैंड के साथ सामूहिक मार्च मंत्रालय की ओर अग्रसर हुआ। मार्च में बड़ी संख्या में जन-सामान्य ने भाग लिया। पुलिस बैंड ने मार्ग में देशभक्ति गीतों की धुनें प्रस्तुत की।

पटेल पार्क में मंत्रालय कर्मचारियों के समूह ने वन्दे-मातरम् गायन और पुलिस बैंड ने जन-गण- मन की धुन प्रस्तुत की। पटेल पार्क क्षेत्र तथा मार्च के मार्ग को विशेष रूप से सजाया गया था।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री पी.सी.मीना, अपर मुख्य सचिव पशुपालन एवं आध्यात्म श्री मनोज श्रीवास्तव अपर मुख्य सचिव वित्त    श्री अनुराग जैन सहित मंत्रालय, विंध्याचल तथा सतपुड़ा भवन के कार्यालयों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *