- स्थानीय

एम्स में दो महीने से फर्जी डाॅक्टर बनकर घूम रहा था 12वीं पास, इंटरव्यू लेते पकड़ाया

भाेपाल: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नाैकरी लगवाने के नाम पर लाेगाें से लाखाें रुपए ठगने वाले 12वीं पास फर्जी डाॅक्टर काे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी आनंद खुद काे एम्स में डाॅक्टर बताकर यहां मरीजाें का इलाज भी करता था। गुरुवार काे उसने लाेगाें काे अपॉइंटमेंट लेटर देने के लिए एम्स बुलाया और अांकाेलाॅजी डिपार्टमेंट में बैठकर भर्ती प्रक्रिया कर रहा था। नर्सिंग स्टाफ काे शक हुअा ताे पुलिस बुलाई। पुलिस आरोपी आनंद काे गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।

टीआई बागसेवनिया उमराव सिंह ने बताया कि आरोपी आनंद मिश्रा मूलत: गाेंडा, उप्र का रहने वाला है। 12वीं पास आनंद खुद काे एम्स में रेजिडेंट डाॅक्टर बताता था। उसने खरगापुर, टीकमगढ़ निवासी सगे भाइयाें दीपक जैन और विकास जैन काे एम्स में नाैकरी लगवाने का झांसा दिया था। वह दोनों भाइयों से एक लाख 20 हजार रुपए ले चुका था। अानंद के पास से 10 से ज्यादा फर्जी अपाॅइंटमेंट लेटर, डाॅक्टर्स के लेटर हेड अाैर फर्जी सील समेत अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपी आनंद से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि उसने और कितने लाेगाें से धाेखाधड़ी की है।

इलाज के लिए आने वाले मरीजों की मदद के लिए उनसे संपर्क करता :
आनंद करीब दाे महीने से सफेद एप्रिन पहनकर और गले में स्टेथेस्काेप डालकर घूमता रहता था। इस दाैरान वह इलाज के लिए अाने वाले लाेगाें की मदद के बहाने उनसे संपर्क बनाता था। दीपक अाैर विकास की आनंद से मुलाकात तब हुई जब वे कैंसर से पीड़ित मां काे इलाज के लिए एम्स लेकर पहुंचे थे। इलाज के दौरान 8 मार्च काे मां की माैत हाे गई थी। तब आनंद दीपक के घर खरगापुर भी पहुंचा था।

नाैकरी लगवाने का दिया था झांसा :
दीपक इब्राहिमपुरा में रहता है और प्राइवेट बैंक में नाैकरी करता है।  आनंद ने दीपक और विकास काे एम्स में नाैकरी लगवाने का झांसा दिया था। गुरुवार काे उसने इंटरव्यू के लिए दाेनाें काे यहां बुलाया था, इसी दौरान एम्स स्टाफ ने उसे पकड़ लिया।

डांटकर मांगा पानी ताे हुअा संदेह :
एम्स सूत्राें की मानें ताे दाेपहर 12.30 बजे आनंद विकास समेत दूसरे लाेगाें के साथ न्यूराे सर्जरी डिपार्टमेंट पहुंचा। बाद में वह अांकाेलाॅजी डिपार्टमेंट गया। यहां खाली कैबिन में बैठ गयाऔर हाउस कीपिंग स्टाफ काे डांटते हुए पानी लाने काे कहा। सामान्यताैर पर डाॅक्टर एेसा नहीं करते, इससे स्टाफ काे संदेह हुअा। हाउस कीपिंग स्टाफ ने सूचना नर्सिंग स्टाफ काे दी। तब रेडियाेलाॅजी डिपार्टमेंट के डाॅक्टर काे बुलाया गया। उन्हाेंने अानंद से अाई कार्ड दिखाने काे कहा। उसने कार्ड गाड़ी में रखा हाेना बताया। संदेह हाेने पर उसे पुलिस के हवाले किया गया।
साेशल साइट पर दी फर्जी जानकारी :
खुद काे एम्स में रेसीडेंट डाॅक्टर बताया। {नई दिल्ली एम्स में इंस्टीट्यूशनल इथिक्स कमेटी का सदस्य बताया। {इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च में रिसर्च स्काेलर बताया। {एमबीबीएस एम्स भाेपाल से करना बताया है।

आरोपी आनंद 18 से 20 जनवरी 2019 काे एम्स ऋषिकेश में अायाेजित वर्कशाॅप में शामिल हुअा था। उसने डाइस पर खड़े हाेकर फाेटाे भी खिंचवाया। उसने यह फाेटाे साेशल साइट पर शेयर भी किया था। आरोपी आनंद की सगाई 18 अप्रैल काे शिखा शुक्ला नामक युवती से हुई है। शिखा ने अपनी प्राेफाइल में खुद काे एम्स दिल्ली में काम करना लिखा हुअा है।
80 हजार में बना रहा था स्टाेर मैनेजर :  

दीपक ने बताया कि उसे 80 हजार में स्टाेर मैनेजर और छाेटे भाई विकास काे निज सचिव बनाने काे कहा था। गुरुवार को ज्वाइनिंग लेटर देने बुलाया था। यहां 15 से ज्यादा लड़के माैजूद थे। लेटर फर्जी लगे ताे स्टाफ से पूछा कि ये काैन से डाॅक्टर हैं। स्टाफ ने पूछताछ की ताे फर्जीवाड़ा उजागर हुअा। कुछ लाेगाें से दाे लाख रुपए भी लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *