आईपीएल के पहले क्वालिफायर में मंगलवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस ने गत चैम्पियन चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम 5वीं बार फाइनल में पहुंचने में सफल रही। इससे पहले वह 2010, 2013, 2015 और 2017 में खिताबी मुकाबला खेल चुका है। इनमें सिर्फ 2010 में वह चैम्पियन नहीं बना था।
इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 131 रन बनाए। मुंबई ने 18.3 ओवर में 4 विकेट पर 132 रन बना लिए। खिताबी मुकाबला 12 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम पर खेला जाएगा। चेन्नई की टीम 10 मई को क्वालिफायर-2 में खेलेगी। उसका मुकाबला 8 मई को होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से होगा। एलिमिनेटर में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आमने-सामने होगी।
होमग्राउंड पर मुंबई के खिलाफ चेन्नई की यह लगातार छठी हार है। उसे पिछली जीत 6 अप्रैल 2010 को मिली थी। उसके बाद से मुंबई ने इस मैदान पर चेन्नई को लगातार 6 मैच में हराया। इस सीजन में दोनों टीमें तीसरी बार आमने-सामने थीं। तीनों मुकाबलों में मुंबई को सफलता मिली। चेन्नई की पिछले 21 मुकाबलों में होमग्राउंड पर यह तीसरी हार है। तीनों बार उसे मुंबई ने ही हराया है।
मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 71 रन बनाए। उन्होंने 54 गेंद की पारी में 10 चौके लगाए। सूर्यकुमार ने ईशान किशन के साथ तीसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की। किशन ने 28 रन का योगदान दिया। हार्दिक पंड्या 11 गेंद पर 13 रन बनाकर नाबाद रहे।
स्कोरकार्ड : चेन्नई सुपरकिंग्स
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
फाफ डुप्लेसिस कै. (सब.) अनमेलप्रीत बो. राहुल | 6 | 11 | 1 | 0 |
शेन वॉटसन कै.जयंत बो. क्रुणाल | 10 | 13 | 2 | 0 |
सुरेश रैना कै. एंड बो. जयंत | 5 | 7 | 1 | 0 |
मुरली विजय स्टंप डीकॉक बो. राहुल | 26 | 26 | 3 | 0 |
अंबाती रायडू नाबाद | 42 | 37 | 3 | 1 |
महेंद्र सिंह धोनी नाबाद | 37 | 29 | 0 | 3 |
रन : 131/4, ओवर : 20, एक्स्ट्रा : 5.
विकेट पतन : 6/1, 12/2, 32/3, 65/4.
गेंदबाजी : लसिथ मलिंगा: 3-0-26-0, क्रुणाल पंड्या: 4-0-21-1, राहुल चाहर: 4-0-14-2, जयंत यादव: 3-0-25-1, जसप्रीत बुमराह: 4-0-31-0, हार्दिक पंड्या: 2-0-13-0.
स्कोरकार्ड : मुंबई इंडियंस
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
रोहित शर्मा एलबीडब्ल्यू बो. दीपक | 4 | 2 | 1 | 0 |
क्विंटन डीकॉक कै. डुप्लेसिस बो. हरभजन | 8 | 12 | 2 | 0 |
सूर्यकुमार यादव नाबाद | 71 | 54 | 10 | 0 |
ईशान किशन बो. ताहिर | 28 | 31 | 1 | 1 |
क्रुणाल पंड्या कै. एंड बो. ताहिर | 0 | 1 | 0 | 0 |
हार्दिक पंड्या नाबाद | 13 | 11 | 1 | 0 |
रन : 132/4, ओवर : 18.3, एक्स्ट्रा : 8.
विकेट पतन : 4/1, 21/2, 101/3, 101/4.
गेंदबाजी : दीपक चाहर: 3.-0-30-1, हरभजन सिंह: 4-0-25-1, रविंद्र जडेजा: 4-0-18-0, ड्वेन ब्रावो: 3-0-25-0, इमरान ताहिर: 4-0-33-2.