- स्थानीय

भाजपा अध्यक्ष खाचरौद में करेंगे चुनावी सभा को संबोधित, रात में भोपाल में साध्वी के पक्ष में रोड शो

इंदौर/भोपाल : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार मध्यप्रदेश में दो चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सबसे पहले वे दोपहर में इंदौर आएंगे और यहां से वे सीधे खाचरौद के लिए रवाना होंगे। जहां वे भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वे भोपाल के लिए रवाना होंगे, जहां रात में भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर के पक्ष में एक रोड शो करेंगे।

लोकसभा के कलस्टर प्रभारी जगदीश अग्रवाल ने बताया कि शाह शाम साढ़े चार बजे खाचरौद के पुलिस परेड ग्राउंड पर उज्जैन-आलोट के भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। शाह के साथ प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह भी मंच पर मौजूद रहेंगे। बता दें कि विधानसभा चुनाव में नागदा-खाचरौद, बड़नगर और आलोट सीट से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। इसी को देखते हुए तीनों सीटों को कवर करने के लिए शाह की चुनावी सभा के लिए खाचरौद को चुना है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगवानी करेंगे प्रदेश अध्यक्ष : इंदौर एयरपोर्ट पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की अगवानी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह करेंगे। इस मौके पर नगर अध्यक्ष, विधायक समेत कुछ पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। गोपी नेमा ने बताया कि एयरपोर्ट पर नेताओं से कुछ देर चर्चा करने के बाद वे खाचरौद रवाना हो जाएंगे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह भी साथ रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *