- स्थानीय

साध्वी प्रज्ञा ने पेश किया ‘दृष्टिपत्र’

भोपाल. भोपाल सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने चुनावी घोषणा पत्र को दृष्टिपत्र नाम दिया। इसे आज पेश किया गया। साध्वी ने कहा कि यह केवल अंश मात्र है, इसमें और भी चीजें जुड़ती रहेंगी। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा प्रस्तुत किया गया दृष्टिपत्र किसी का जवाब नहीं है। मैं जो भोपाल के लिए करना चाहती हूं, उसी को इसमें शामिल किया गया है।

जब उनसे पूछा गया कि महिलाओं, बच्चों और रोजगार से संबंधित मुद्दे डॉक्यूमेंट में नहीं आ पाए हैं। इस पर उन्होंने कहा कि प्रिंटिंग की कमी की वजह से दृष्टिपत्र का छोटा रूप जारी किया जा रहा है। फिर भी इसमें साध्वी ने दिग्विजय सिंह की सरकार के दौरान प्रदेश के हालात की याद दिलाई है, लिखा गया है कि बंटाढ़ार की चपेट का भोपाल। फिर पूरा प्रदेश। कैसे अंधेरे में चला गया। इसका जिक्र किया है।

सृष्टि पत्र में लिखा कि अब संभावनाओं से भरा भोपाल और आने वाले सालों में कैसे होगा भोपाल का विकास। भाजपा सरकार में हुए विकास और उपलब्धियों का भी दृष्टिपत्र में बखान किया गया है। दृष्टिपत्र में किसान मजदूर दिव्यांग छात्रों और दैनिक जन जीवन से जुड़े मुद्दों पर जारी कर रहे हैं। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि शुभ मुहूर्त की वजह से यह दृष्टिपत्र जारी किया जा रहा है।

साध्वी बाइक पर शुरू किया प्रचार
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि वह बुधवार यानि आज से वे बाइक पर बैठकर प्रचार शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रताड़ना के कारण गलियों में नहीं जा पा रही हूं, अब बाइक से प्रचार करूंगी। इससे हर गली में जा पाऊंगी और लोगों से ज्यादा से ज्यादा संपर्क कर सकूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *